जौनपुर : सोमवार को लगेगा एमएस ब्लड डोनेट ग्रुप के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर

जौनपुर : सोमवार को लगेगा एमएस ब्लड डोनेट ग्रुप के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर

# आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में आयोजित होगा कार्यक्रम

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              नगर की रक्तदाता संस्था एमएस ब्लड डोनेट ग्रुप के तत्वाधान में सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष कासिफ शहजाद खान ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।
संस्था के अध्यक्ष श्री खान ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे से आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड बैंक पुरानी बाजार, हड्डी अस्पताल गली में रक्तदान शिविर का आयोजन है। जिसमें भारी संख्या में लोग रक्तदान कर इन्सानियत को सदैव कायम रखने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा किसी की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है जो सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों में लिखा है।
आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड बैंक के संरक्षक डाॅ. जेपी दुबे ने कहा कि आज भी समाज में लोग रक्तदान करने से बीमारी होने और कमजोरी की बात सोचकर डरते हैं। जबकि इस तरह की भ्रांतियों से दूर रहने की जरूरत है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां किसी का जीवन बचाया जा सकता है वहीं शरीर की बहुत सी बीमारियों को भी रोका जा सकता है। अस्पताल संरक्षक व संस्था अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से लोगों को रक्तदान करने की अपील की।
Previous articleजौनपुर : जन शिक्षण संस्थान के स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन
Next article“प्रेमचंद जयंती” पर विशेष ! प्रेमचंद जन- मन में जिंदा हैं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?