जौनपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हर्ष फायरिंग का वीडियो
# सिकरारा पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ अभियुक को किया गिरफ्तार
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति को सिकरारा पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग का वीडियो अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। सिकरारा पुलिस ने अभियुक्त की शिनाख्त कर उसके आवास पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

















