जौनपुर : स्थानांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया का अंग है- सुरेंद्र पटेल
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल एवं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी पटेल ने कहा कि स्थानांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया है और हम सब इससे आबद्ध है, परन्तु भावनात्मक रूप से व्यक्ति सदैव जुड़ा रहता है चाहे वो कही भी रहे।


















