जौनपुर : स्वच्छता मानव जीवन की नैसर्गिक आवश्यकता- प्राचार्य

जौनपुर : स्वच्छता मानव जीवन की नैसर्गिक आवश्यकता- प्राचार्य

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन की नैसर्गिक आवश्यकता है। मनुष्यों को स्वंय तथा अपने आस-पास स्वच्छता रखनी ही चाहिए। क्योकि स्वच्छता मनुष्य को बिमारियों से दूर रखती है। वह शनिवार को कालेज सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित उत्कृष्ट स्वंय सेवक एवं स्वंयसेविकाओं के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बढ़िया काम करने के कारण जिन स्वंय सेविकाओं को सम्मानित किया जा रहा है उनसे अन्य स्वंय सेवकों को सीख लेनी चाहिए। प्राचार्य डा सिंह ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वंयसेविका प्रियंका, अंशिका, रजनी, शिवानी, अंकिता तथा प्रियंका को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला आफजाई किया।

गौरतलब है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली स्वयंसेवियों ने स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। संचालन डॉ राम मोहन अस्थाना ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर संतोष सिंह, डॉ अशेष उपाध्याय, बेचन सिंह, रितुपर्ण सिंह, डॉ प्रसून सिंह, डॉ. पवन सिंह, बृजमोहन गुप्ता, प्रियांशु दुबे, अनुपमा, अंतिमा, रूपा, खुशी, रिशू, वैष्णवी और तान्या निगम, शौर्या सिंह आदि लोग मौजूद थे।
Previous articleजौनपुर : खाद्यान्न न पहुंचने से खाद्यान्न वितरण में देरी, होली हो सकती है फीकी
Next articleजौनपुर : प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका, आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?