जौनपुर : स्वयं सेवकों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर : स्वयं सेवकों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचो इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील प्रताप सिंह ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया तथा स्वंय सेवकों को मतदान हेतु महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा मतदाता से संबंधित शपथ दिलाया गया।

प्राचार्य द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु बनाए गए पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण किया गया तथा छात्र छात्राओं को इसी प्रकार से क्रियात्मक क्रिया करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवकों ने बढ़- चढ़ कर व हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया गया। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ सुनील प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम मोहन अस्थाना ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी डॉ मुमताज अहमद अंसारी महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डॉ आशीष कुमार उपाध्याय, चीफ प्रॉक्टर डॉ संतोष कुमार सिंह, लेखाकार रितुपर्णा सिंह, बेचन सिंह, प्रसून सिंह, अजय कुमार सिंह, राजेश सिंह, अवनीश कुमार सिंह, राकेश पाल, अशोक कुमार, प्रियांशु दुबे, शाश्वत दुबे, धीरज, नीरज, शिवांगी, लक्ष्मी, वंशिका, शालू, वैष्णवी, अनुराग, श्रेया, शिवानी, शैलेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : कैंसर से लड़ रहे थे पिता तो.. 13 साल की बेटी ने संभाला कामकाज का जिम्मा
Next articleसुल्तानपुर : लोकतंत्र का आधार है मतदान- प्रो. डीके त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?