सुल्तानपुर : लोकतंत्र का आधार है मतदान- प्रो. डीके त्रिपाठी

सुल्तानपुर : लोकतंत्र का आधार है मतदान- प्रो. डीके त्रिपाठी

# राणा प्रताप पीजी कालेज में दिलाई गई मतदाता को शपथ

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                “मतदान लोकतंत्र का आधार है” अपना यह अधिकार व कर्तव्य हर मतदाता पू्र्ण करे इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।’ उक्त बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीके त्रिपाठी ने कहीं। वे महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

समारोह में हिंदी विभागाध्यक्ष इंद्रमणि कुमार ने कहा कि अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखना हर मतदाता का दायित्व है। इस अवसर पर प्राचार्य ने एनएसएस के स्वयंसेवकों व उपस्थित लोगों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता शपथ दिलवाई। समारोह का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ हीरालाल यादव ने किया। इस दौरान डॉ नीतू सिंह, रीमा सिंह, रवि सिंह, धीरेन्द्र कुमार मिश्र, धीरू, विनय सिंह, दिलीप कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह सहित एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : स्वयं सेवकों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Next articleजेसीआई जौनपुर एंव रेडक्रास सोसाइटी का मतदाता जागरूकता का प्रयास सराहनीय- डीएम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?