जौनपुर : सड़क दुर्घटना में डाक सहायक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में डाक सहायक की दर्दनाक मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                नगर के उप डाकघर में तैनात डाक सहायक की मंगलवार की सांय घर जाते समय के सरायमीर कस्बे के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी मृत्यु हो गई।
                                                                      फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के मूल निवासी परीक्षित यादव (36) नगर के उप डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सांय घर जाते समय सरायमीर कस्बे के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। शोक संवेदना देने वालों की भीड़ एकत्र हो गयी।
Previous articleजौनपुर : बोर्ड परीक्षा के लिए सेंट थॉमस इंटर कॉलेज पूरी तरह से है मुस्तैद
Next articleजौनपुर : रोडवेज बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?