जौनपुर : हत्या की आरोपी सास को दस साल की कैद, 50 हजार रुपये का अर्थदंड
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने पंवारा थाना क्षेत्र के जखनियां गांव में पांच वर्ष पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में सास को दस वर्ष कैद की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।अभियोजन के अनुसार बरसठी निवासी गिरजा शंकर शुक्ला ने जून 2017 में पंवारा थाने में तहरीर देकर बताया था कि बेटी रेनू की शादी जखनिया निवासी धीरज पांडेय के साथ 15 वर्ष पूर्व की थी। ससुराल के लोग बेटी को हमेशा मारते-पीटते रहते थे। इसका मुकदमा परिवार न्यायालय में विचाराधीन था।
















