41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : हत्या के आरोपी तीन सगे भाईयों व मां को उम्रकैद की सजा

जौनपुर : हत्या के आरोपी तीन सगे भाईयों व मां को उम्रकैद की सजा 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने बरसठी क्षेत्र के टकटैया गांव में हुई हत्या के मामले में आरोपी तीन सगे भाइयों व उनकी मां को दोषी पाते हुए उम्र कैद व 37 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड की आधी धनराशि वादी को देने का आदेश दिया।
रामअचल का अपने पड़ोसी से आबादी की जमीन का विवाद था। 30 अप्रैल 2014 को रामअचल से इसी मामले में केशरा देवी से विवाद हुआ था। रात 11.30 बजे जब रामअचल व उसका परिवार सो रहा थे। तभी अखिलेश, विनोद, अजय व उनकी मां केशरा देवी चाकू, कुल्हाड़ी, बांका व लाठियां लेकर उसके घर पहुंचे और हमला कर दिया। रामअचल को बुरी तरह से पीटा गया। उसका हाथ-पैर टूट गया और चाकू भी मारे गए। उसकी पत्नी सुमित्रा पर भी जानलेवा हमला करके प्राण घातक हमले किया। बाद में रामअचल की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने अखिलेश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठी, एक कुल्हाड़ी व एक बांका बरामद किया था। पुलिस ने विवेचना करके चार्जशीट दाखिल की। सरकारी वकील लाल बहादुर पाल ने कोर्ट में गवाहों का बयान अंकित कराया। पोस्टमार्टम में रामअचल के शरीर पर 17 चोटों की बात सामने आई थी। इसी मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद चारों आरोपियों को दोषी पाते हुए हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा सुनाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37424687
Total Visitors
766
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This