जौनपुर : हत्या के चार आरोपितों को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार के नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 34/2022 में भादवि की धारा 302, 323, 504, 506 मे वांछित अभियुक्त उदयराज गौतम पुत्र रामकुमार, विजय पुत्र अमरनाथ गौतम, शन्नी गौड़ पुत्र राममूरत गौड़ एंव विरेन्द्र गौतम उर्फ विरन्दू पुत्र छोटेलाल निवासी सोनपुर अहिरौली थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को कोल्हुआ बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।