जौनपुर : हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार को उम्र कैद

जौनपुर : हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार को उम्र कैद

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रकाश चंद शुक्ला ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर में छह वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को आजीवन कारावास और प्रत्येक को एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाया। अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक ओमप्रकाश की पत्नी सविता यादव को देने का आदेश हुआ है। प्रमोद कुमार यादव ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराया था।

घटना 2 मार्च 2016 को रात 10 बजे की है। वादी के चाचा ओम प्रकाश यादव से गांव के पंचमुखी सिंह का प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश थी। गांव के नन्हकू के घर पर कार्यक्रम था उसका भोज चल रहा था। वादी व परिवार के अन्य लोग एक साथ घर आ रहे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहले से घात लगाकर पवन गुप्ता, पंचमुखी सिंह व पंचमुखी के भाई विक्रम व नखड़ू बैठे थे। पवन व पंचमुखी ने ललकाराते हुए चाचा ओम प्रकाश के सीने में गोली मारी।
जब हम लोग चाचा को बचाने पहुंचे तो पवन और विक्रम ने हम लोगों पर गोली चलाई लेकिन गोली नहीं लगी। कुछ ही समय में गांव के रजनीकांत, संतोष इत्यादि आ गए। आरोपितों को पकड़ना चाहे लेकिन आरोपित असलहा लहराते हुए भाग गए। घायल ओमप्रकाश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों का बयान सुनने के बाद चारों आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाया। पंचमुखी को आर्म्स एक्ट में 3 वर्ष कारावास व 10 हजार अर्थदंड की अतिरिक्त सजा सुनाई गई।
Previous articleजौनपुर : 916 अपात्रों ने खुद सरेंडर किया है राशन कार्ड
Next articleजौनपुर : डीएम की फोटो डीपी में लगाकर अफसरों से मांग रहा गिफ्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?