जौनपुर : 916 अपात्रों ने खुद सरेंडर किया है राशन कार्ड

जौनपुर : 916 अपात्रों ने खुद सरेंडर किया है राशन कार्ड

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिले में अपात्र लोग भी राशन का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को 30 मई तक खुद राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए मौका दिया गया है, जिसके क्रम में अभी तक 916 अपात्र लोग राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। उधर जिला पूर्ति विभाग भी अपात्र राशन कार्ड धारकों का चयन करने और उनकी सूची बनाने में जुटा हुआ है, जिससे समय समाप्त होने के बाद वह ऐसे राशन कार्ड धारकों को नोटिस देकर राशन की वसूली कर सके।

जिले में आठ लाख आठ हजार 641 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें छह लाख 63 हजार 169 पात्र गृहस्थी और एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं, जिनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत प्रति अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन के साथ ही एक किलोग्राम तेल, एक किलोग्राम चना व एक किलोग्राम नमक नि:शुल्क दिया जा रहा है।

वहीं पीएम कल्याण योजना के तहत प्रति युनिट की दर से पांच किलोग्राम अतिरिक्त नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है, लेकिन इसका लाभ लाभ ऐसे भी लोग राशन कार्ड बनवाकर ले रहे हैं, जो योजना के पात्र नहीं है। ऐसे लोगों को राशन कार्ड को स्वयं 30 मई तक सरेंडर करने की छूट दी गई है, लेकिन अभी तक मात्र 916 अपात्रों ने ही राशन कार्ड सरेंडर किया है। उधर विभाग भी ऐसे राशन कार्ड धारकों को चिह्नित करने की तैयारी में जुट गया है, जिससे जिन अपात्रों की ओर से राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया गया है। उनको नोटिस भेजकर राशन कार्ड को निरस्त करने और उनके ओर से लिए गए राशन की वसूली की हो सके।
Previous articleजौनपुर : हरी लकड़ी लदे ट्रैक्टर व चालक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
Next articleजौनपुर : हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार को उम्र कैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?