वाराणसी : पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक
# भाई से होली मिलने गया था थानागद्दी निवासी बीसी संचालक
वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी में बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश में बीसी संचालक को गोली मार दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच से छह राउंड फायरिंग की। घायल बीसी संचालक को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की है।

















