जौनपुर : प्रभु राम और भरत के मिलन पर छलके नैन

जौनपुर : प्रभु राम और भरत के मिलन पर छलके नैन, अपलक अभिभूत हुए नगरवासी

# अद्वितीय छटा रही पुष्पक विमान की, ख़राब मौसम को धता बताकर उमड़ा जन सैलाब

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  नगर का 186वां भरत मिलाप का जुलूस अपनी पूरी आन-बान और शान के साथ गुरुवार की रात से निकला जो शुक्रवार की सुबह पुराना चौक में चारों भाइयों की नम आंखों के मिलन के साथ संपन्न हुआ।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान रूपी रथ शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मंदिर से रात दो बजे निकला। जो अयोध्या रूपी नगर के अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ डाकखाना तिराहे पर पहुंचा जहां भगवान श्रीराम, मां जानकी और भाई लक्ष्मण के दीदार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
पुष्पक विमान रूपी रथ का का मार्ग प्रशस्त करने के लिए लिए रथ के आगे पागल, खूनी, अंग्रेज़ी बैंड, काली नृत्य, धर्म ध्वज, वानर वेश में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे। कीर्तन मंडली की धुन राम जी तिहारो चरित मनोहर, गावें सकल अवधवासी की धुन के साथ विभिन्न स्थानो पर आरती और पुष्पवर्षा होती रही।
पुष्पक विमान आजमगढ़ चौक, अस्पताल रोड, श्रीरामपुर रोड, कोतवाली चौक, लोहामंडी, रामलीला भवन गली होता हुआ पुराना चौक पहुंचा। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लखन भाई भरत और शत्रुध्न से मिले। चौदह वर्ष वनवास और लंका पर विजयश्री प्राप्त कर अयोध्या पहुंचने पर भाइयों का मिलन देख हर किसी की आंखे नम हो गईं। भाइयों के मिलन पर जमकर आतिशबाजी हुई।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रसारण के लिए डाकघर तिराहे पर प्रसारण मंच और अतिथियों के लिए आजमगढ़ चौक पर केंद्रीय पंडाल स्थापित किया गया। केन्द्रीय पंडाल में राम मंदिर की प्रस्तावित छवि आकर्षण का केंद्र रही। वहीं पुष्पक विमान के पीछे धर्म की रक्षा और कुरीतियों पर प्रहार करती आकर्षक झांकियां, माँ दुर्गा की शोभा यात्राओं ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ काली मां मंदिर का वार्षिक श्रृंगार उत्सव
Next articleकल्कि की लघुकथाएँ पुस्तक का राज्यपाल ने किया लोकार्पण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?