जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं- राकेश त्रिवेदी

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं- राकेश त्रिवेदी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे हुई। बैठक कि समीक्षा करते हुये कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहरना चाहिए।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान चलना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल से लेकर सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होने कहा कि जिला जौनपुर मे 2 लाख घरों तक तिरंगा फहराने का लक्ष्‍य है। जिसमे से प्रत्येक बिधानसभा से 25 हजार तिरंगा लगाने का लक्ष्य दिया है। और पार्टी के सभी मोर्चा को भी लक्ष्य दिया गया हैं। सभी मंडल पर कमेटी बनाई गई है। 11 से 13 तक भाजपा जमीन पर उतर करके प्रभात फेरी का आयोजन होगा। 13, 14 और 15 तक सभी घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
कहा कि जिले मे 1.5 लाख घरों तक तिरंगा फहराने का लक्ष्‍य है। जिसमे से 25 हजार तिरंगा लगाने का लक्ष्य अनुसूचित मोर्चा ने लक्ष्य लिया है। सभी मंडल पर कमेटी बनाई गई है। नौ अगस्‍त से शुरू होकर 15 अगस्‍त तक चलेगा। नौ से 11 तक पूरे देश में एक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा। 11 से 13 तक भाजपा जमीन पर उतर करके प्रभात फेरी का आयोजन होगा। 13, 14 और 15 तक सभी घर और सरकारी कार्यालय समेत सभी भवनों पर तिरंगा फहराया जायेगा।

उन्होंने आगे बताया की अगामी 6 अगस्त को एक बडे स्तर् पर समीक्षा बैठक होगी जिसमे जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष और महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, मीडिया, आईटी, सोशल मीडिया की विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल के तिरंगा संयोजक, मंडल आईटी संयोजक, मंडल सोशल मीडिया संयोजक उपस्थित रहेगें। उक्त अवसर पर सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, आईटी संयोजक रोहन सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : चोरों ने मोबाइल सेंटर को बनाया निशाना
Next articleजौनपुर : गोद लिए गए टीबी मरीजों को लायंस क्लब मेन ने वितरित किया पौष्टिक आहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?