जौनपुर : सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने अम्बेडकर प्रतिमा का किया माल्यार्पण

जौनपुर : सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने अम्बेडकर प्रतिमा का किया माल्यार्पण

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               कस्बे में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने अंबेडकर नगर बस्ती में लगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। यह कार्यक्रम विद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे महापुरुषों के पूजन अभियान के तहत किया गया।

प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्थान ने महापुरुषों के पूजन अर्चन का अभियान शुरू किया है। सोमवार को छात्र संसद शिशु भारती के छात्रों ने अंबेडकर नगर बस्ती में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा और परिसर की पहले साफ सफाई की। उसके बाद प्रतिमा का पूजन अर्चन किया गया। बता दें कि इस अभियान के तहत बीते शनिवार को विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद तिराहे पर विवेकानंद की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया था।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को बाबा साहेब के विचारों, उनकी उपलब्धियों और दलित समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से उनके बताए आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आचार्य लाल साहब सिंह समेत विद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत मेंहदी रचाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
Next articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगत पंगत ने किया तिरंगा का वितरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?