जौनपुर : होंडा एजेंसी व बेल्डिंग कारखाना से लाखों की चोरी

जौनपुर : होंडा एजेंसी व बेल्डिंग कारखाना से लाखों की चोरी

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के पतरही कोपा बाजार स्थित शिव ऑटो मोबाइल होंडा एजेंसी व सौम्या स्टील बेल्डिंग कारखाना में पीछे से घुसे चोरों ने रविवार रात बेल्डिंग मशीन, कटिंग मशीन होंडा बाइक के पार्ट सहित लगभग पांच लाख रुपए से ज्यादा सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खुलने पर जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के पतरही कोपा बाजार में चांदेपुर गांव निवासी प्रवीण सिंह मोनू की शिव ऑटो मोबाइल होंडा एजेंसी व सौम्या स्टील कारखाना बेल्डिंग की दुकान है। रविवार रात चोर पीछे से घुसकर दुकान के अंदर रखें दो बेल्डिंग मशीन, बेल्डिंग राड, कटिंग मशीन, बैटरी, स्पाइंडर मशीन, लैपटॉप, वाईफाई टैब व होंडा एजेंसी के अंदर से काफी मात्रा में स्पेयर पार्ट चुरा ले गए। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख से ऊपर बताई जा रही है। सुबह जब स्टॉप दुकान खोलने के लिए आया तो घटना की जानकारी हुई। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस निरीक्षण करने के बाद सीसी फुटेज के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। चंदवक थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया की सूचना मिला मौके पर पहुंचकर सीसी फुटेज कैमरा से जांच किया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : भगवान श्रीकृष्ण ने किया पूतना राक्षसी का उद्धार
Next articleवीभत्स हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?