जौनपुर : होटलों पर हुई छापेमारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया दो होटलों को सील
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सिटी स्टेशन के पास दो होटलों में प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को छापा मारा। देह व्यापार कराने की शिकायत पर पहुंची टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। हालांकि शिकायत झूठी निकली, लेकिन, कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। वहीं, जांच में पता चला कि दोनों होटल का नक्शा नहीं बना है। इतना ही नहीं, सराय होटल एक्ट की एनओसी समेत अन्य अभिलेख भी नहीं दिखा पाए, जिसके चलते दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।


















