जौनपुर : 131 बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन, 9 लाख बकाया राशि की वसूली
मेंहनगर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
बकाया बिल वसूली और चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए गुरुवार को सगड़ी व मेंहनगर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग ने प्रर्वतन दल के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 131 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया। जबकि चोरी से उपभोग कर रहे 11 लोगों के खिलाफ विभागीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।



















