जौनपुर : 14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी पूरी
# जिला जज ने की न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 14 मई 2022 को जनपद न्यायालय, राजस्व न्यायालयों एवं जनपद की समस्त तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत तैयारी एवं समीक्षा हेतु मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह द्वारा अपने विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।


















