जौनपुर : 44 अंग्रेजो को अकेले ढेर करने वाले तीन रणबांकुरों की शहादत का हो रहा है अपमान
# महात्मा गांधी चौतरे का पिलर किसी भी समय हो सकता है धराशाही
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
शहीद स्तंभ को किस तरह स्थानीय जनता व गैरजिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा कैसे तिरस्कृत करते है उसका जीता जागता उदाहरण केराकत तहसील क्षेत्र के मुफ्तीगंज के मध्य बाजार में स्थित महात्मा गांधी चौतरा से लगभग कुछ ही दूरी पर बने शहीद स्तंभ है। जिसको देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है नजरअंदाज करने के चलते महात्मा गांधी के चौतरे का पिलर जर्जर अवस्था में है किसी भी समय गिर सकता है। जिसके अगल बगल कूड़े का अंबार लगा हुआ है पर इसकी किसी ने जिम्मेदारी लेना उचित नहीं समझा।

हम भारतवासी महात्मा गांधी को बड़े ही सम्मान के साथ राष्ट्रपिता कहते है पर मुफ्तीगंज के मध्य बाजार स्थित गांधी प्रतिमा देखकर हकीकत कुछ और ही बयां करती है। इसे इस देश का दुर्भाग्य कहे या कुछ और आखिर कब तक आजाद भारत में महापुरूषों व शहीदों का अपमान होता रहेगा।


















