ज्वेलरी शॉप से आभूषण लेकर उचक्के हुए फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

ज्वेलरी शॉप से आभूषण लेकर उचक्के हुए फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
                गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के काली नगर नयनसंड में स्वर्ण आभूषण की दुकान पर पहुंचे उचक्के आभूषण देखने के बहाने सोने के आभूषणों से भरा हुआ डिब्बा लेकर बाइक से चंपत हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी रही।
क्षेत्र के मैरा गांव निवासी लाल जी सेठ की काली नगर नयनसंड में स्वर्ण आभूषण की दुकान है। उनकी दुकान पर लगभग 3 बजे काले कलर की हंक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे, जो एक चांदी का जंतर खरीदे, जिसका उन्होंने 190 रुपए नगद भुगतान कर दिया। इसके बाद लालजी सेठ से कान के लिए सोने का आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने जैसे ही आभूषण का डिब्बा काउंटर पर रखा पहले से ही बाइक स्टार्ट कर छोड़े बदमाश डिब्बा लेकर सेवई नाला की तरफ फरार हो गए।
भुक्तभोगी के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग छह लाख रुपए से अधिक बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल तथा नाकेबंदी में जुटी रही। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
घटना के संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में दुकान होने व दुकान में सीसीटीवी कैमरा ना होने के कारण तत्काल उचक्कों की पहचान नहीं हो पा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Previous articleब्लाक प्रमुख ने तीन व चिकित्सकों ने एक-एक टीबी मरीज को लिया गोद
Next articleराज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आगाज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?