झांसी : पुलिस को चकमा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी सिपाही

झांसी : पुलिस को चकमा देकर भागा दुष्कर्म का आरोपी सिपाही

झांसी/लखनऊ।
तहलका 24×7
                 पुलिस लाइन में तैनात रहा सिपाही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी सिपाही पर दुष्कर्म के आरोप में तीन अगस्त को नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सिपाही को गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंची तब आरोपी सिपाही चकमा देकर भाग गया। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तलाश के लिए दो टीमें भी लगा दी हैं।
नवाबाद के खुशीपुरा इलाका निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ निवासी पवन कुमार पुत्र धनपाल से दिल्ली में रहने के दौरान दोस्ती हो गई थी। पवन ने शादी करने का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही पवन के खिलाफ 3 अगस्त को दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।
उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सिपाही यहीं झांसी में छिपा हुआ था। दो दिन पहले जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी को पहुंची तब आरोपी सिपाही चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी की गुहार लेकर एसएसपी के पास बुधवार को फिर पीड़िता पहुंची। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। सीओ राजेश राय का कहना है कि आरोपी सिपाही का सुराग लगाया जा रहा है।
Previous articleसुल्तानपुर : रोजगार मेले में 1285 अभ्यर्थियों का चयन
Next articleजौनपुर : घटिया निर्माण के चलते एक महीने में ही ध्वस्त हुई नवनिर्मित नाली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?