झाला बेचने आई महिला के एक कान का झाला गायब, पुलिस जांच में जुटी

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (0, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

झाला बेचने आई महिला के एक कान का झाला गायब, पुलिस जांच में जुटी

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             पति की बीमारी के इलाज के लिए कान का झाला बेचने के लिए आई महिला का जेवर दुकान से चेक कराने के बीच गायब हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी है।सरपतहा थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी नाजरा बेगम अपने बीमार पति मो. अमीन का ईलाज कराने के लिए अपने कान का सोने का झाला बेचने के लिए बुधवार की शाम सर्राफ गली स्थित एक दुकान पर पहुंची।
दुकानदार ने उसकी तौल आदि करने के बाद उसे झाला की कीमत 38 हजार रुपये बताया। सोने के गुणवत्ता की जांच के लिए दुकानदार ने अपने कर्मचारी के साथ भेजा। जहां से महिला के एक कान का झाला गायब हो गया। कर्मचारी के साथ पुनः दुकान पर पहुंची पीड़ित महिला ने दूसरे झाला की मांग की तो दुकानदार ने अपने पास होने से इंकार करते हुए उसे बैरंग लौटा दिया।
रोते बिलखते महिला राजकीय चिकित्सालय के पास पहुंचकर लोगों को आपबीती बताई, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर दुकान पर पहुंच जांच में जुटी रही। पुलिस सीसी टीवी फुटेज से पीड़िता का जेवर बरामद करने के प्रयास में लगी रही।
Previous articleसामाजिक समरसता का पर्व है होली : अवधेश पाण्डेय 
Next articleलापता महिला की लाश कुएं में मिलने से सनसनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?