लापता महिला की लाश कुएं में मिलने से सनसनी
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में पीपल के पेड़ के पास कुएं में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।एक युवक को पेड़ के नीचे कुएं से दुर्गंध आने की आशंका हुई तो उसने पास जाकर देखा तो कुएं के अंदर एक लाश दिखी।

युवक ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि 21 फरवरी को धौरईल गांव निवासी चंद्रावती देवी (65) दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से अचानक कहीं चली गई थी। लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी थी।


















