टैम्पो पलटा, तीन लोग घायल, एक गम्भीर

टैम्पो पलटा, तीन लोग घायल, एक गम्भीर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव स्थित चौराहे के समीप शुक्रवार दोपहर सड़क पर गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हुआ टैम्पो पलट गया। जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां एक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिर्जापुर जनपद के खमरिया निवासी अभयराज विश्वकर्मा (28) बंशराज उर्फ गोलू (20) पुत्रगण धर्मराय विश्वकर्मा व गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी कविता (22) पत्नी शिवा वैवाहिक कार्यक्रमों में झांकी की भूमिका निभाते हैं।
शुक्रवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय सुरिस गांव के समीप घटना का शिकार हो गए। टैम्पो चला रहे अभयराज व कविता को उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबकि बंशराज की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleदेह पर लगी चोटें भारतीय लोकतंत्र की एक्स-रे तस्वीर बन गई
Next articleलेखपालों ने भरी हुंकार, साथी को न्याय दिलाने को सीएम को भेजा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?