लेखपालों ने भरी हुंकार, साथी को न्याय दिलाने को सीएम को भेजा ज्ञापन

लेखपालों ने भरी हुंकार, साथी को न्याय दिलाने को सीएम को भेजा ज्ञापन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को तहसील के लेखपालों में दुख और आक्रोश देखा गया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव को देकर निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।संघ के तहसील अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्रक में लेखपालों ने बताया कि तहसील और जनपदों के अधिकारियों के बदलते व्यवहार और संवेदनहीनता का परिणाम है लेखपाल की हत्या।
कहा कि फतेहपुर जिले के संगठन के पदाधिकारियों से जानकारी मिली है कि लेखपाल सुधीर कुमार का विवाह 26 नवंबर को तय था। जिसके लिए वह अधिकारियों से अवकाश की अपील करता रहा, लेकिन एसआईआर के नाम पर छुट्टी नही दी गई। बेहद तनाव में रहते हुए वह बैठक में नही पहुंचे, जिसपर ईआरओ संजय सक्सेना द्वारा निलंबित करा दिया गया।अधिकारी इसके बाद भी प्रताड़ित करते रहे। लेखपाल के आवास तक पहुंचे और किसी अन्य व्यक्ति से एसआईआर का काम पूरा कराने की बात कही और नौकरी से बर्खास्त तक करने की धमकी दी गई।
बहन द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा न दर्ज कर तहरीर को बदलने का आरोप लगाया।  भेजे गए पत्रक में लेखपालों ने कहा कि सुधीर कुमार के साथ हुई घटना आत्महत्या नही, संवेदनहीनता द्वारा कारित हत्या प्रतीत होती है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को दंडित करना ही दिवंगत लेखपाल के साथ न्याय होगा। इस मौके पर मंत्री विवेक सिंह, अमरजीत बिन्द, सत्येंद्र यादव, रितुराज, नीतू सिंह, ज्योति तिवारी, पंकज पटेल, बृजकिशोर यादव, रविकांत मौर्य आदि रहे।
Previous articleटैम्पो पलटा, तीन लोग घायल, एक गम्भीर
Next articleशादी में फायरिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?