श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों को बांसुरी भेंट कर सिखाया संगीत और संस्कार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों को बांसुरी भेंट कर सिखाया संगीत और संस्कार

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर क्षेत्र के थाना गांव में ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु ने बच्चों को बांसुरी भेंट की और उन्हें बांसुरी बजाने का प्रशिक्षण दिया। यह आयोजन उनकी निरंतर चल रही प्रेरणादायी मुहिम “हर हाथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी” का एक हिस्सा रहा।योगीराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान कृष्ण और बलराम बचपन से ही   सनातन के आदर्श हैं।
जहां  बलराम जी शारीरिक शक्ति के प्रतीक थे, वहीं श्रीकृष्ण मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति के प्रतीक बने, क्योंकि उनका जीवन संगीत और बांसुरी साधना से जुड़ा था।कार्यक्रम में नितेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, हर्षित, उत्कर्ष, तेजस, ओजस और दृशा सहित कई बच्चों ने बांसुरी सीखी और मधुर धुनें प्रस्तुत की।
वरिष्ठ शिक्षक नेता अश्वनी तिवारी ने कहा देशभर में इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि बाल पीढ़ी में कला, योग और संस्कृति का समन्वय विकसित हो सके। वाराणसी पधारने पर योगीराज का भव्य स्वागत किया गया और सभी ने उनके प्रयासों को नमन किया।
Previous articleट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत
Next articleरेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरे युवक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?