34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव और सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस

ट्रैक पर घंटों पड़ा रहा शव और सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस

# सीमा तय करने के लिए बुलाना पड़ा लेखपाल

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
                जिले में गैपुरा और जिगना रेलवे स्टेशन के बीच बरीदुबे गांव के पास सोमवार सुबह अपलाइन रेलवे ट्रैक पर भदोही निवासी युवक का शव मिला। दो थानों में सीमा विवाद के चलते शव काफी देर तक वैसे ही पड़ा। बाद में जिगना पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने से मौत होने का लग रहा है। 
सोमवार सुबह बरीदुबे गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने मामला विंध्याचल क्षेत्र का बताते हुए विंध्याचल पुलिस को सूचना दे दी। विंध्याचल पुलिस ने भी घटनास्थल क्षेत्र से बाहर बता दिया। बाद में लेखपाल अमित कुमार ने बरीदुबे गांव को जिगना थाना क्षेत्र में बताया।
इसके बाद जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृत युवक संदीप कुमार मिश्रा (28) निवासी गुरदत्त नगर पाइप लाइन रोड रस्सीवाला कंपाउंड कुर्ला बेस्ट मुंबई था। उसके पास एक छोटा मोबाइल टूटा पड़ा था। उसके सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर बात करने पर उसकी शिनाख्त हुई।
संदीप भदोही के हरजुपुर का मूल निवासी है। वह पहले मुंबई में काम करता था। कोविड संक्रमण के बाद घर आ गया था। बुधवार को दर्शन करने मैहर देवी गया था। वहां से लौटते समय किसी तरह उसकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37109676
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This