डिजिटल क्राप सर्वे में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता

डिजिटल क्राप सर्वे में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता

# बीडीओ को ज्ञापन देकर की सहूलियतों की मांग

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                डिजिटल क्राप सर्वे कराने में लगाई ड्यूटी के खिलाफ गुरुवार को पंचायत सहायक विवेक कुमार के नेतृत्व में सहायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर कृषि कार्य के सर्वे में सुविधाएं दिए जाने की बात कही।पंचायत सहायकों ने आरोप लगाया कि उक्त सर्वे आनलाइन किया जाना है। जिसके लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन आवश्यक है।
इसके अलावा खेतों के सर्वे के दौरान जहरीले जंतु के काटने से खतरा बना रहेगा। मौत होने पर दस लाख की आर्थिक सहायता व एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने के आदेश के बाद ही वे सर्वे करेंगे।इस मौके पर पंकज वनवासी, रजनीश, विपिन कुमार, वंदना कश्यप, राम अवतार, विक्की, गुड़िया, शिवांगी, अनिल, कंचन, सोनम आदि मौजूद रहीं।
Previous articleनिःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Next articleएक ही रात चोरों ने सात घरों को बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?