डॉ जान्हवी श्रीवास्तव को भारतीय बौद्ध संघ ने किया सम्मानित

डॉ जान्हवी श्रीवास्तव को भारतीय बौद्ध संघ ने किया सम्मानित

# पीयू के शिक्षकों और कर्मचारियों ने दी बधाई

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                      पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान 2022 से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की डॉ जान्हवी श्रीवास्तव को भारतीय बौद्ध संघ ने रविवार को सम्मानित किया है। यह सम्मान महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए कई वर्षों से किए गए प्रयासों का प्रतिफल है।
यह सम्मान उन्हें विज्ञान भवन के मौलाना आजाद रोड नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सत्यनारायण जाटिया मुख्य संरक्षक, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राज्यसभा, फॉर्मर यूनियन मिनिस्टर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, दुष्यंत कुमार गौतम संरक्षक सदस्य मेंबर ऑफ पार्लियामेंट, (राज्यसभा) नेशनल जनरल सेक्रेट्री भारतीय जनता पार्टी, श्रीमती कृष्णा राज संरक्षक, फॉर्मर एग्रीकल्चर मिनिस्टर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, श्री सुरेश पासी, संरक्षक, स्टेट मिनिस्टर ऑफ सुगरकेन, डेवलपमेंट, गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।
Previous articleजौनपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति नए भारत के लिए वरदान- कुलपति
Next articleराजभाषा का दर्जा पाने के इंतजार में भोजपुरी- विनोद कुमार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?