ड्यूटी के दौरान सोना पड़ा भारी, तीन पुलिस कर्मियों लाइन हाजिर
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 ड्यूटी के दौरान सोना तीन पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। इसका वीडियो देखकर एसएसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
दिन पूर्व इटैली बाजार में ड्यूटी के दौरान तीन पुलिसकर्मी सो रहे थे। किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। उप निरीक्षक बलबीर सिंह यादव, मुख्य आरक्षी कालीचरण कन्नौजिया और संजय यादव को लाइन हाजिर कर किया गया है। तीनों गौराबादशाहपुर थाने में तैनात थे।