भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य छह पर मुकदमा दर्ज

भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य छह पर मुकदमा दर्ज

# पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की हुई पुष्टि

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              बुधवार की सुबह क्षेत्र उपाध्यायपुर गांव निवासी अनुराग शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में स्थानीय थाने में गुरुवार को मृतक के भाई अनुपम शर्मा की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने मौत होने की पुष्टि हुई है। केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
गौरतलब हो कि उक्त गांव निवासी व बजरंग दल के पूर्व संयोजक अनुपम पंडित के भाई अनुराग शर्मा का बुधवार सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित आम के एक बाग में संदिग्धावस्था में शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा था।
इधर पुलिस मामले में तमाम कयासों के बीच हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई में जुटी हुई रही।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। बहरहाल पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।मामले में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Previous articleधोखाधड़ी से हड़पे 11 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
Next articleढलाई से पहले आंधी में उड़ गई मकान की शटरिंग 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?