तालिबानी तर्ज पर दलित युवक को पीटने वालों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

तालिबानी तर्ज पर दलित युवक को पीटने वालों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                     क्षेत्र के ग्राम पचवर में गत शनिवार की देर रात अपने दरवाजे पर सो रही महिला शकुंतला देवी के गले की चेन छीनने के आरोपी को तालिबानी तर्ज पर पिटाई करने से गाँव का सौहार्द्र बिगड़ गया है। शकुंतला देवी के परिजनों द्वारा आरोपी दलित लड़के को कुएं में सिर के बल लटकाकर बुरी तरह लात-घूंसों और डण्डे से पिटाई करने का वायरल वीडियो इन दिनों पुलिस के इकबाल और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा है।
बता दें कि आरोपी दलित लड़के को रविवार को भोर में उसके घर से पकड़ लिया। और अपने बरामदे में लगे खम्भे में बांधकर बुरी तरह पिटाई करने व सिर के बल कुएं में लटकाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जिसका वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। हरकत आई पुलिस ने आरोपी दलित लड़के लालबहादुर सरोज निवासी पचवर के खिलाफ चोरी का तो दूसरे पक्ष के विरेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र चौबे, सत्येन्द्र चौबे निवासी पचवर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की‌ छानबीन कर रही‌ है।
Previous articleस्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास- प्रो. निर्मला एस.मौर्य
Next articleजौनपुर : नवरात्रि डांडिया महोत्सव में खूब थिरके श्रद्धालू, दुर्गामय हुआ नगर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?