जौनपुर : नवरात्रि डांडिया महोत्सव में खूब थिरके श्रद्धालू, दुर्गामय हुआ नगर
शाहगंज। रविशंकर वर्मा तहलका 24×7 नगर में बुधवार रात भव्य नवरात्रि डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कोतवाली के पास लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
डांडिया महोत्सव की संयोजक संगीता अग्रहरि ने कहा कि शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने देवी गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया और इसके जरिए मां दुर्गा की आराधना भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही समाजसेविका अनुपमा अग्रहरि ने कहा कि डांडिया नृत्य देवी मां को प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा से किया जाता है। आयोजन समिति के सदस्य कुसुम जायसवाल ने डांडिया नृत्य को देवी साधना का मार्ग बताया।
महोत्सव में उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज पाटिल ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश जायसवाल, अभिषेक सिंह, अनिल मोदनवाल, सुनील अग्रहरि, संस्कार भारती के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूनम जायसवाल, प्रतिमा सिंह, सीमा जायसवाल, नेहा, सुमन, रीतू, आराधना, सुमन, पंकज सिंह, क्षेमेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, आनंद मोदनवाल, प्रेमचंद, श्रवण अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, वेद प्रकाश, नितिन अग्रहरि, सुभाष यादव आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।