तीन दिन में तीन राज्यों की पुलिस ने चंदौली में की कार्रवाई, तीनों अलग-अलग मामले

तीन दिन में तीन राज्यों की पुलिस ने चंदौली में की कार्रवाई, तीनों अलग-अलग मामले

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                   मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है। तीन दिनों के अंदर तीन राज्यों की पुलिस ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दस्तक देकर तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। लुधियाना स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को हिनौली गांव से नागेंद्र नामक युवक गिरफ्तार किया।
इससे पहले बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने रविनगर स्थित एक घर से नौ करोड़ रुपये बरामद कर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अगले दिन गुरुवार को गुजरात पुलिस ने मेट्रोमोनियल साईट के माध्यम से शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। वहीं शुक्रवार को पंजाब पुलिस चोरी के एक आरोपी को हिनौली गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। तीन दिनों में तीन राज्यों की पुलिस की दस्तक क्षेत्र में चर्चा में है।
लुधियाना स्थित एक घर से कुछ दिनों पूर्व सोने के जेवरातों की चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। सूत्रों के अनुसार मामले की तफ्तीश के दौरान लुधियाना पुलिस मिर्जापुर पहुंची। जहां महिला के पास से सोने के जेवरात बरामद किए। इसके बाद पूछताछ के दौरान महिला ने मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव निवासी अपने साथी का नाम बताया।
शुक्रवार को पंजाब पुलिस मुगलसराय कोतवाली पहुंची। जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस की मदद से हिनौली स्थित आरोपी नागेंद्र के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने नागेंद्र के घर से एक सोने की चेन व लॉकेट बरामद किया जो कि चोरी के थे। इसके बाद पुलिस चोरी के सामान समेत आरोपी को कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
Previous articleबुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
Next articleपहले धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर किया युवती से दुष्कर्म
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?