दर्शन करने गए युवक की मौत ने छीन ली बुढ़ापे की लाठी
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
“होनी बड़ी बला है” उक्त कहावत उस समय चरित्रार्थ हो गई, जब क्षेत्र के युवक अपने मित्र के साथ दर्शन करने प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ धाम यात्रा करना उसकी अंतिम यात्रा सिद्ध हुई। सड़क हादसे में वो अपनी जान गंवा बैठा। मौत ने बाट जोह रहे माता पिता के बुढ़ापे की लाठी को छीन ली। समूचे गांव में सन्नाटा सा पसर गया।गौरतलब हो कि क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी आदित्य सिंह (20) पुत्र अमर बहादुर सिंह अपने साथी लाल बहादुर सोनी के साथ बाइक पर सवार होकर मनगढ़ धाम यात्रा करने गया था।

रात दस बजे के आसपास वापसी के दौरान मोहनगंज के पास हैण्ड पंप पर पानी लेने के लिए सड़क पार करते समय तीव्र गति से जा रही कार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी घटना से बदहवास सा हो गया। बहरहाल हादसे की जानकारी होते ही परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक माता पिता के दो बेटों में से यही एक बुढ़ापे की लाठी रहा।

शारीरिक रूप से विकलांग बड़े बेटे की पहले ही मौत हो गई। दूसरे बेटे आदित्य की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। वही एकमात्र बुढ़ापे की लाठी था, जिसे मौत ने छीन लिया।आदित्य की मौत से मां मीना सिंह रो-रोकर बदहवास सी हो गई।

















