दलित मारपीट, जातिसूचक गालियां देने के आरोप में चार पर मुकदमा

दलित मारपीट,जातिसूचक गालियां देने के आरोप में चार पर मुकदमा

खुटहन,जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव में दलित युवक के साथ मारपीट,जातिसूचक गालियां देने,जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल फोन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित रमेश गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 30 जून की शाम वह अपने भाई के साथ पिता को खाना देने जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने उनकी बाइक रोककर शराब खरीदने जाने के लिए बाइक मांगी।विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।रमेश का आरोप है कि शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।
आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगेश चौहान, अभिषेक चौहान,मिथिलेश चौहान और गंगेश चौहान के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Previous articleनीट-2026 में AIR 3001 हासिल करने वाले उत्पल कृष्ण सम्मानित
Next articleमुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट के 16 प्रस्तावों पर मुहर, विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?