देवेंद्र कुमार सिंह बने जौनपुर के नए प्रभारी डीआईओएस

देवेंद्र कुमार सिंह बने जौनपुर के नए प्रभारी डीआईओएस

जौनपुर/लखनऊ। 
तहलका 24×7 
              उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चंदौली में तैनात प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को जिले का नया प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया है।शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह आदेश 31 मई 2026 को संयुक्त सचिव संदीप परमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया।
आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारी बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण की प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी को किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।साथ ही शिक्षा निदेशक (माध्यमिक एवं बेसिक) को निर्देशित किया गया है कि वे अधिकारी को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से कार्यमुक्त कराएं,ताकि नए पद पर समय से कार्यभार ग्रहण किया जा सके।
कार्यालय ज्ञाप में यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण न करना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा।यदि कोई सक्षम अधिकारी स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में लापरवाही बरतता है या संबंधित अधिकारी को कार्यमुक्त करने में अनावश्यक विलंब करता है,तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक(स्कूल शिक्षा), शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/बेसिक),संबंधित मंडलायुक्त, जिलाधिकारी,कोषाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है।जौनपुर में नए प्रभारी डीआईओएस की नियुक्ति को शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Previous articleवृक्षारोपण-2026: तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
Next articleओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली का भंडाफोड़ 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?