36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू 

देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू 

# लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे 

# लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 25 मई को मतदान 

नई दिल्ली। 
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7 
           लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी। चार जून को नतीजे आएंगे।
आयोग ने चार राज्यों आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया। आयोग ने खाली हुई उप चुनाव की सीटों पर भी चुनावों का ऐलान किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान 25 मई को छठवें चरण में होगा। घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मीरजापुर और रॉबर्ट्सगंज में मतदान 1 जून को सातवें चरण में होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार आम चुनाव में करीब 97 करोड़ 72 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 82 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 85 वर्ष से ऊपर है। करीब 2 लाख मतदाता 100 वर्ष की उम्र के हैं। देश में 49 करोड़ 7 लाख पुरुष और 47 करोड़ 1 लाख महिला मतदाता हैं। इनमें 21 करोड़ 50 लाख युवा मतदाता हैं। 1 करोड़ 82 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
बताते चलें कि भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। आयोग के मुताबिक 55 लाख ईवीएम मशीनों से चुनाव होगा। बताते चलें कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल एक जून तक है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37133226
Total Visitors
485
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This