देश में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ में

देश में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ में

# रियल एस्टेट में सबसे अधिक हुई धोखाधड़ी, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                   पूरे देश में धोखाधड़ी (ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) के सबसे अधिक मामले लखनऊ में दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में देश में आईपीसी की धारा 406 और 409 के तहत 3926 केस दर्ज हुए। इनमें से एक तिहाई करीब 1526 मामले लखनऊ के हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई और दिल्ली तीसरे स्थान पर है। लखनऊ में आर्थिक अपराध का भी ग्राफ पिछले तीन सालों की तुलना में बढ़ा है।

एनसीआरबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में 595, कानपुर में 433 और लखनऊ में 3440 केस आर्थिक अपराध के दर्ज हुए। इनमें विश्वासघात के मामले 202, 134 और 1526 क्रमश: हैं। अन्य तरह की ठगी के मामले में गाजियाबाद में कुल 393, कानपुर में 299 और लखनऊ में 1879 मामले दर्ज हुए हैं।

पिछले तीन साल के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में अन्य दो महानगरों की तुलना में छह से सात गुना अधिक आर्थिक अपराध हुआ। गाजियाबाद में 2019 में 378, कानपुर में 437 तो लखनऊ में 3011 केस दर्ज हुए। वहीं, 2020 में यह आंकड़ा क्रमश: 567, 281 और 2224 रहा। बीते साल 2021 में इस आंकड़े में हर जगह बढ़ोतरी हुई। गाजियाबाद में 595, कानपुर में 433 और लखनऊ में 3440 केस दर्ज हुए।

सबसे अधिक मामले रियल एस्टेट कंपनियों पर दर्ज विश्वासघात करने में लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनियां सबसे आगे हैं। इनके खिलाफ सबसे अधिक धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए हैं। सर्वाधिक मामला शाइन सिटी, आर संस, रोहतास ग्रुप, अंसल जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। अकेले लखनऊ में शाइन सिटी ने जमीन व मकान दिलाने का भरोसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ गोमतीनगर, हजरतगंज, मोहनलालगंज, बीकेटी, गोसाईंगंज सहित कई थानों में 421 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रोहतास ग्रुप के खिलाफ 53 मामले, अंसल पर सौ से अधिक और आर संस ग्रुप पर लोगों को भरोसा देकर 1100 करोड़ रुपये हड़पने के सौ से अधिक केस दर्ज हैं।
Previous articleइसी महीने आएगी इंटीग्रेटेड टाउनशिप की नई नीति, योगीजी ने दिए निर्देश..
Next articleबाराबंकी : सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?