पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर चूहे को मिला नया जीवन

पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर चूहे को मिला नया जीवन

# चिकित्सक ने सर्जरी कर पेट से निकाला दो सौ चालीस ग्राम का ट्यूमर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             इंसानों और जानवरों में खास तौर से बड़े जानवरो में सर्जरी तो सामान्य बात है, लेकिन कछुआ और चूहे की सर्जरी सामान्य से परे समझ में आती है। यह कठिन नहीं है, इसको नगर में संचालित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेंटर के चिकित्सक ने साबित कर दिया और चूहे को सर्जरी के माध्यम से नया जीवन दिया।
मामला जिला मुख्यालय के वाजिदपुर मुहल्ले से जुड़ा है। जहां जानवरों के शौकीन अभय श्रीवास्तव ने सफेद चूहा पाल रखा है, जो पेट के ट्यूमर से पीड़ित था। हालांकि उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय से लेकर प्राइवेट चिकित्सकों तक के दरवाजे उसके उपचार के लिए खटखटाया, पर हर तरफ उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अन्ततः उन्होंने पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर सम्पर्क किया, जहां सर्जरी के लिए रविवार को बुलाया गया।
एनेस्थीसिया के प्रभाव में लगातार 45 मिनट तक की सर्जरी कर डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने दो सौ चालीस ग्राम का ट्यूमर निकाला। दो साल के चूहे के 640 ग्राम के वजन में 240 ग्राम का ट्यूमर देख सभी सन्न रह गए। बहरहाल सर्जरी के बाद चूहे को होश में आने पर सभी ने जहां राहत की सांस ली। वहीं जानवर के मालिक ने चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस बाबत डाक्टर पालीवाल ने बताया कि चूहे की सर्जरी मेरे लिए एक नया अनुभव रहा। उन्होंने इसे जनपद का पहला केस बताया।
Previous articleधान रोपाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आये मां-बेटे की मौत, मचा कोहराम
Next articleमेधावियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना ही मकसद : डॉ.एनपी सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?