42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुआ अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस एंव सम्मान समारोह

जौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुआ अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस एंव सम्मान समारोह

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
               अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन और पद्मिनी सिंह जी ने दीप प्रज्वलित करके और केक काटकर किया। बाल कलाकार अतुलिका सिंह द्वारा गणेश वंदना ने सबको अपने ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकारिता जगत से जुड़े सम्मानित लोगों के सम्मान, के साथ विविध क्षेत्रों से  समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे महिलाओं और बच्चियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वृद्धा आश्रम से आए हुए वृद्ध जनों को अंगवस्त्रम सम्मानित किया गया। लोगों के आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में लकी ड्रा कूपन का आयोजन रहा। जिसमें प्रथम पुरस्कार आराध्या सिंह, द्वितीय राजेश सिंह टोनी, और तृतीय पुरस्कार बादल यादव ने प्राप्त किया। संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट समय समय पर जागरूकता संदेश के साथ क्षेत्र में हमेशा महिलाओ और बुजुर्गों के सम्मान में निरन्तर कार्य करती रहती है, उन्हों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर करना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की एक छोटी सी मुहिम है। कार्यक्रम का शानदार संचालन सलमान शेख और सागर सोलंकी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ प्रवेश सिंह, कंचन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, दीक्षा सिंह, रजत सिंह, पिंकू मौर्य, मीरा अग्रहरी, साधना सिंह, मीनाज शेख, अमित गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजित सिंह, कमर हसनैन दीपू, आशीष माली, दीपक श्रीवास्तव, विद्याधर राय, ज्ञान चंद गुप्ता, अमर सोनी, सूरज सेठ, राहिल शेख, अतुल सिंह, विकास तिवारी, डॉ अब्बासी, अश्विनी सिंह सन्तोष सिंह, सूरज जायसवाल, देवेन्द्र खरे, पंकज सिन्हा, सैली गगन, संजय उपाध्याय, तामीर हसन दीपू, जावेद अहमद और अन्य सम्मानित लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400337
Total Visitors
996
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This