26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

वृंदावन : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिला 2 महिलाओं के शव

वृंदावन : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम के बाहर मिला 2 महिलाओं के शव

# एक मृतका लखनऊ की, दूसरी बिहार की, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

लखनऊ/वृंदावन। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               तीर्थनगरी वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के सामने दो महिलाओं के शव मिले है। शवों के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है। आज सुबह आश्रम के बाहर दो महिलाओं के शव मिले। दोनों महिलाओं की पहचान 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी 341 पुराना टिकैतगंज (चौक) लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी ग्राम मनियोचक नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है।
बाबा मनमोहन दास ने बताया कि अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। आरोप है कि आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है।

# एक बार फिर गौरीगोपाल आश्रम चर्चा में…

 गौरी,गोपाल आश्रम में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आने और विरोध झेल रहे कथावाचक का आश्रम एकबार फिर सुर्खियों में है। अब आश्रम के समीप मिले दो श्रद्धालुओं महिलाओं के शव के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं होता रहीं हैं। जिस स्थान पर महिलाओं के शव मिले, वहां मौजूद श्रद्धालुओं की मानें, तो कथा सुनने के बाद शाम को आश्रम के गार्ड श्रद्धालुओं को बाहर निकाल देते हैं, जिसके बाद श्रद्धालु सड़क किनारे ही सोने को मजबूर हो रहे हैं। इसी तरह दोनों महिलाएं कथा सुनने के बाद सड़क किनारे फुटपाथ पर सो गई थीं, सुबह मृतावस्था में मिलीं।
जिस स्थान पर महिलाओं के शव मिले, वहीं बैठी महिला कांति देवी ने बताया दोनों ही महिलाएं गौरीगोपाल आश्रम में कथा सुनने के लिए आई थीं। पिछले चार दिन से कथा सुन रहीं थीं।कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा सुनने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से हर दिन श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। दोनों ही वृद्ध महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिलाओं की मौत के बारे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिलाओं के पास मिले आधार कार्ड व स्वजनों के फोन नंबरों के आधार पर स्वजनों को सूचित कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196115
Total Visitors
670
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This