नकली ट्रैक्टर पार्ट्स बेचने के आरोप में तीन दुकानों पर छापा

नकली ट्रैक्टर पार्ट्स बेचने के आरोप में तीन दुकानों पर छापा

# सोनालिका की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख रुपये के कथित नकली पार्ट्स व मोबिल जब्त,तीन कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              दिल्ली से आई सोनालिका ट्रैक्टर्स की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम ने रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ नगर के तीन ऑटो पार्ट्स प्रतिष्ठानों पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सोनालिका ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे कथित नकली ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स एवं मोबिल बरामद कर जब्त किए गए।कंपनी के अनुसार जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर तीन कारोबारियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुतू कर दी है।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार दादर पुल स्थित जय लक्ष्मी ऑटो सेल्स,पुरानी बाजार स्थित स्वस्तिक ट्रेडर्स तथा आजमगढ़ मार्ग स्थित भारत बेयरिंग स्टोर पर लंबे समय से सोनालिका ब्रांड के नाम पर कथित नकली ट्रैक्टर पार्ट्स और मोबिल बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं।शिकायतों के सत्यापन के बाद ब्रांड प्रोटेक्शन टीम के प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के साथ तीनों प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स एवं मोबिल जब्त किए गए।
कंपनी का दावा है कि ये सामान नकली ब्रांडिंग के साथ बेचे जा रहे थे।प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि कंपनी के अधिकारी की तहरीर के आधार पर तीनों दुकानदारों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जब्त सामान की जांच कराई जा रही है।इस कार्रवाई से क्षेत्र के ऑटो पार्ट्स कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
Previous articleआपके विश्वास ने हमें बनाया आपकी आवाज़… 
Next articleपुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनने पहुंचे एएसपी ग्रामीण, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?