पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनने पहुंचे एएसपी ग्रामीण, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनने पहुंचे एएसपी ग्रामीण,त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।इस दौरान पेंशनर्स ने पेंशन,स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा।बैठक में एएसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का शीघ्र,प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है,इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक में पुलिस पेंशनर्स के कल्याण,उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
एएसपी ग्रामीण ने आश्वस्त किया कि पेंशनर्स की सुविधाओं और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा उनकी शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।
Previous articleनकली ट्रैक्टर पार्ट्स बेचने के आरोप में तीन दुकानों पर छापा
Next articleहत्या के मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत! मेरठ में दरोगा एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?