नकली सोना गिरवी रखकर बैंक ने डेढ़ करोड़ का दे दिया लोन, 72 पर केस 

नकली सोना गिरवी रखकर बैंक ने डेढ़ करोड़ का दे दिया लोन, 72 पर केस 

समस्तीपुर। 
तहलका 24×7 
             बिहार के समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गोल्ड लोन खाता में जालसाजी व धोखाधड़ी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। फर्जीवाड़े को लेकर बैंक के बड़े अधिकारियों के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार बैंक में नियुक्त पैनल स्वर्ण जांचकर्ता की मिलीभगत से बैंक शाखा से गोल्ड लोन के लिए नकली सोना गिरवी रख करोड़ों का लोन ले लिया गया।
दरअसल बैंक के सालाना रिव्यू के दौरान जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच के दौरान नकली सोना रखकर 72 खाताधारकों के बैंक अकाउंट पर 1 करोड़ 57 लाख 64 रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। बहरहाल इस फर्जीवाड़े को लेकर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने नगर थाना में तहरीर देकर पैनल जांचकर्ता समेत सभी 72 अकाउंट धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल बैंक में नकली सोना देकर लोन लेने का मामला कोई नया नहीं है। इसके पहले भी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ताजपुर शाखा में पैनल जांचकर्ता की मिलीभगत से करीब 60 लाख का लोन नकली सोना देकर करीब दो दर्जन खाताधारक ले चुके हैं। जिसकी जांच बीते साल से चल रही है।
मामले को लेकर एएसपी संजय पांडे की मानें तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारी के आवेदन पर पैनल स्वर्ण जांचकर्ता व 72 लोन धारकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही क्या इस मामले मे कोई बैंककर्मी भी मिला हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
Previous articleमोटर दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार पर नीति तैयार करें, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
Next article300 यूनिट की फ्री बिजली, लाडली बहना योजना लाने की तैयारी में बीजेपी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?