37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव…

नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव…

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                     नगर विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आगामी नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे। इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

# परिसीमन पर आपत्ति कर सकती है भाजपा

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने निकायों का परिसीमन और आरक्षण भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए करने का सुझाव दिया। शर्मा ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी आपत्ति दे सकती है, उसका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण निर्धारण के लिए पहले से व्यवस्था निर्धारित है, उसी के अनुसार आरक्षण तय होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37110528
Total Visitors
625
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This