नशे के खिलाफ सख्ती, मेडिकल स्टोरों पर होगी निगरानी, स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

नशे के खिलाफ सख्ती,मेडिकल स्टोरों पर होगी निगरानी,स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             जनपद में नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में एन-कार्ड(NCORD)की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने की।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले के सभी मेडिकल स्टोरों पर मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री केवल चिकित्सक के वैध परामर्श पर ही की जाए। साथ ही ऐसी दवाओं के स्टॉक एवं बिक्री का पूरा रिकॉर्ड पंजिका में नियमित रुप से अद्यतन रखा जाए।अधिकारियों को सार्वजनिक एवं सुनसान स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा अस्पतालों,विद्यालयों तथा रेलवे और बस स्टेशनों के आसपास पान मसाला,गुटखा और अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों की सघन जांच करने को कहा गया।विशेष रुप से स्कूलों और कॉलेजों के आसपास किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने तथा ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में नशे की लत से पीड़ित लोगों के उपचार,नशा मुक्ति और पुनर्वास की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।साथ ही निर्णय लिया गया कि 18 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में “नेशनल प्लेज अगेंस्ट ड्रग्स”कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए। प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाएंगे।
Previous articleयुवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी व चचेरे मामा पर हत्या का आरोप, दोनों हिरासत में
Next articleकोटेदारों के उत्पीड़न पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, भ्रष्टाचार साबित होने पर तत्काल निलंबन के निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?