युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी व चचेरे मामा पर हत्या का आरोप, दोनों हिरासत में

युवक का शव मिलने से सनसनी, पत्नी व चचेरे मामा पर हत्या का आरोप,दोनों हिरासत में

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में एक युवक का शव मड़हे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर उसके चचेरे मामा के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके चचेरे मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।दोनों संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Previous articleनई पीढ़ी को आदेश नहीं, संवाद चाहिए: मोहन भागवत
Next articleनशे के खिलाफ सख्ती, मेडिकल स्टोरों पर होगी निगरानी, स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?